
Bigg Boss OTT: टीवी पर लग जाएगा बैन, लूट मचाने आ रहा है बिगबॉस, बोले सलमान खान
AajTak
प्रोमो में सलमान खुशी से ऐलान कर रहे हैं कि बिग बॉस अब टीवी से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म वूट पर होगा. एक्टर ने कहा कि इस बार का सीजन अब तक का सबसे सेंसेशनल सीजन होने वाला है. यह इतना क्रेजी होगा कि टीवी पर बैन लग जाएगा.
अब तक टेलीविजन के सबसे पॉपुलर टीवी शो का टैग हासिल करने वाले बिग बॉस अपना प्लेटफॉर्म बदल रहा है. काफी समय से बिग बॉस को ओटीटी पर रिलीज करने की खबरें आ रही थी. अब ईद-उल-अजहा के मौके पर सलमान ने बिग बॉस ओटीटी का पहला प्रोमो रिलीज कर फैंस को ईदी दे दी है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












