
Bigg Boss 16: सुंबुल के गेम प्लान से परेशान फैन्स, सपोर्ट में आए पिता, कही ये बात
AajTak
पिता के समझाने के बाद भी सुंबुल को शालीन-टीना संग दोस्ती रखने पर ट्रोल किया गया. इस पर उनके पिता का रिएक्शन आया है. तौकीर हसन ने बेटी का साइड लिया और बताया कैसे सुंबुल ने उनकी समझाई बातों को समझा और गेम बदला. एक्ट्रेस के पिता ने खुशी जताई कि सुंबुल ने विक्टिम कार्ड नहीं खेला.
टीवी की 'इमली' सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॉस में दबंग एंट्री मारी थी. लेकिन शो में आने के बाद से उनका हाल बुरा है. दमदार 'इमली' शो में कंफ्यूज दिखती हैं. बेटी को गलत ट्रैक पर जाते देख वीकेंड का वार में एक्ट्रेस के पिता ने आकर उन्हें काफी समझाया. शालीन भनोट और टीना दत्ता से दूरी बनाने का इशारा दिया. पर सुंबुल को लगता है पिता की बातें समझ नहीं आईं.
सुंबुल की ट्रोलिंग पर क्या बोले पिता?
सुंबुल को फिर से शालीन और टीना संग दोस्ती निभाते देख यूजर्स अपसेट हुए. सुंबुल आए दिन ट्रोल हो रही हैं. सुंबुल के पिता ने न्यूज 18 से बातचीत में बेटी के गेम प्लान पर रिएक्ट किया है. तौकीर हसन ने अपनी बेटी का साइड लिया और बताया कैसे सुंबुल ने उनकी समझाई बातों को समझा और अपना गेम बदला. एक्ट्रेस के पिता ने बेटी की तारीफ करते हुए इस बात पर खुशी जताई कि उन्होंने विक्टिम कार्ड नहीं खेला. शालीन-टीना को अपनी इमेज क्लीन करने का एक मौका दिया.
बेटी को किया सपोर्ट
एक्ट्रेस के पिता कहते हैं- सुंबुल ने मेरी बात को माना. मैंने बिग बॉस में जो भी सुंबुल से कहा, सलमान सर ने जो कहा, अगर सुंबुल चाहती तो विक्टिम कार्ड प्ले कर सकती थी, तहलका मचा सकती थी. वो चीजों को तोड़ सकती थी, रोती, वो सब करती जो वो चाहती, क्योंकि सभी की नजरें सुंबुल पर थी. क्या होता अगर सुंबुल ऐसा करती? उस दिन वो शो में छा जाती, उसे सिंपेथी मिल जाती. क्या होता अगर दो लोग नेशनल खलनायक (टीना-शालीन) बन जाते? उन दोनों के पास अपनी इमेज सुधारने का मौका नहीं होता.
सुंबुल के पिता ने बताया कि जैसी शिक्षा उन्होंने अपनी बेटी को दी है वो उनके स्वभाव में नहीं बदलेगी. वो घर के बाकी लोगों की तरह चिल्लाएंगी नहीं. वो हर स्थिति के साथ शांति से डील करेंगी. सुंबुल ने एपिसोड के बाद सबसे पहले जो शालीन टीना से कहा- वो था सॉरी अगर मैंने तुम लोगों का दिल दुखाया. लोग मेरे समझाने के बाद सुंबुल का रिएक्शन देख शॉक्ड थे, कहने लगे ये अब क्या रह रही है? दरअसल, ये सुंबुल का नेचर है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












