
Bigg Boss 15: Salman Khan को Shahid Kapoor ने सिखाया 'अगल बगल' डांस, Video
AajTak
वीडियो में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर को बिग बॉस 15 के मंच पर देखा जा सकता है. ऐसे में सलमान खान, शाहिद से बोलते हैं- 'अगल-बगल, अगल-बगल आजतक नहीं आ रहा वो स्टेप मुझे.' इसके बाद शाहिद कहते हैं- 'चलो करते हैं.' शाहिद के साथ डांस करने के बाद सलमान खान कहते हैं- 'मुझे ये स्टेप करना बहुत पसंद है.'
बिग बॉस 15 में इस वीकेंड का वार काफी मस्ती होने वाली हैं. शो पर 'जर्सी' का प्रमोशन करने के लिए शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर पहुंचने वाले हैं. इस मौके पर सलमान खान, शाहिद कपूर से उनके फेमस डांस स्टेप्स को सीखते नजर आएंगे. बिग बॉस 15 का नया प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












