
Bigg Boss 15 Promo: जंगल से शुरू होगा कंटेस्टेंट्स का सफर? सलमान बोले-सदस्यों की समस्याएं होंगी भयंकर टाइट
AajTak
प्रोमो वीडियो की शुरुआत और अंत में सलमान खान जंगल में मच्छर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स को शायद इस बार खुले आसमान के नीचे सोने को कहा जा सकता है. शो का प्रोमो वीडियो देखकर ये तो साफ है कि इस बार का बिग बॉस 15 कई सारे ट्विस्ट्स और संकट से भरा होने वाला है.
बिग बॉस के फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि सलमान खान जल्द ही बिग बॉस 15 के साथ टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक देने वाले हैं. शो का एक और नया प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. प्रोमो वीडियो देखकर ये तो साफ है कि शो में कंटेस्टेंट्स को कई चुनौतियों से गुजरना होगा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












