
Bigg Boss 15 Finale Episode: आज होगा विनर का फैसला, सिद्धार्थ शुक्ला को दी जाएगी श्रद्धांजलि
AajTak
शनिवार के एपिसोड में थोड़ी भावुकता भी थी पर साथ में ड्रामा भी देखने को मिला. शो के खत्म होते होते शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच झगड़ा हो गया. अब आते हैं आज यानी रविवार को होने वाले दूसरे और फाइनल एपिसोड पर.
बिग बॉस 15 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. दो दिन के फिनाले एपिसोड में पहले दिन शनिवार को बचे हुए सभी कंटेस्टेंट्स की मां शो पर पहुंचीं. रश्मि देसाई शो से एविक्ट हो गईं. शनिवार के एपिसोड में थोड़ी भावुकता भी थी पर साथ में ड्रामा भी देखने को मिला. शो के खत्म होते होते शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच झगड़ा हो गया. अब आते हैं आज यानी रविवार को होने वाले दूसरे और फाइनल एपिसोड पर.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












