
Bigg Boss 15: बप्पी लहरी बोले- सूटकेस रखूंगा पोते का नाम, सलमान खान की छूटी हंसी
AajTak
बिग बॉस 15 में बप्पी लहरी ने अपने नाती स्वास्तिक लहरी के गाने 'बच्चा पार्टी' का प्रमोशन करने पहुंचे थे. इस दौरान बप्पी ने सलमान खान के साथ मस्ती मजा किया. उनके साथ नाती स्वास्तिक लहरी भी मौजूद थे, जिन्होंने अपना गाना गाया. शो पर बप्पी लहरी पहली बार पहुंचे. उन्होंने सलमान खान के सामने ऐसा मजाक किया कि वह हंसते-हंसते गिर गए.
टीवी के सबसे बड़े और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 में काफी कुछ देखने को मिल रहा है. हर वीकेंड पर होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार लेकर टीवी पर आते हैं. इस एपिसोड में वह शो के कंटेस्टेंट्स से बात करते हैं और उन्हें फटकार भी लगाते हैं. वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान से मिलने टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स भी पहुंचते हैं. अब बिग बॉस 15 के मंच पर सिंगर बप्पी लहरी पहुंचे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












