Bigg Boss 15: जय भानुशाली के गाली देने पर प्रतीक का हुआ ब्रेकडाउन, फूट-फूटकर रोए, खुद को ही जड़े थप्पड़
AajTak
जंगलवासी तीनों घरवासियों को टास्क करने से रोकते हुए दिखाई दिए. करण कुंद्रा और जय भानुशाली ने निशांत भट्ट को ब्लॉक कर दिया था, जिसकी वजह से उनको पैर में चोट लगी. इसके बाद जंगलवासियों के धक्का-मुक्की करने पर शमिता शेट्टी के हाथ में भी चोट लग गई.
बिग बॉस 15 में बीते दिन का एपिसोड भी काफी धमाकेदार रहा. बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें सभी जंगलवासी डाकू बने थे. टास्क जीतने के चक्कर में जंगलवाली काफी एग्रेसिव दिखाई दिए और घरवासियों के साथ धक्का-मुक्की भी करते हुए नजर आए.
जंगलवासी तीनों घरवासियों को टास्क करने से रोकते हुए दिखाई दिए. करण कुंद्रा और जय भानुशाली ने निशांत भट्ट को ब्लॉक कर दिया था, जिसकी वजह से उनको पैर में चोट लगी. इसके बाद जंगलवासियों के धक्का-मुक्की करने पर शमिता शेट्टी के हाथ में भी चोट लग गई.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.