
Bigg Boss 15: अफसाना खान के अंदर आया भूत, शमिता शेट्टी से मांगी KISS
AajTak
अफसाना खान पर इन दिनों भूत सवार हो गया है. वह ऐसे दिखा रही हैं जैसे उनके सिर पर किसी भूत का साया है. एक तरफ अफसाना का ये ड्रामा फनी लग रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इरिटेटिंग भी है. बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में अफसाना खान बैडरूम में गिरती पड़ती नजर आ रही हैं. उनकी हरकतें देखकर विशाल कोटियन और राजीव अदातिया हंस रहे हैं.
बिग बॉस 15 में बहुत कुछ देखने को मिल रहे है. टास्क के दौरान लड़ाई हो या फिर कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती, प्यार और ड्रामा. इस सीजन में सबकुछ है. लेकिन एक कंटेस्टेंट जो सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं वो हैं अफसाना खान. अफसाना खान, बिग बॉस 15 की सबसे विवादित कंटेस्टेंट हैं. उनकी लड़ाई आधे घर से हो चुकी है और अब वह भूतनी बनी फिर रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












