
Bigg Boss 15: अफसाना के बॉडी शेम करने पर फूट-फूटकर रोए राजीव, बोले- मुझे मेडिकल प्रॉब्लम
AajTak
बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी टास्क दे रखा है. टास्क के दौरान पंजाबी सिंगर अफसाना खान राजीव के ज्यादा वजन पर कमेंट करती हुई दिखाई दीं. अफसाना ने राजीव से कहा कि टास्क के लिए दिए गए अल्फाबेट में वो फिट नहीं होंगे. अफसाना के इस कमेंट पर राजीव काफी भड़क जाते हैं और उन्हें इस तरह की बातें ना करने के लिए वॉर्न भी करते हैं.
बिग बॉस 15 के नए एपिसोड में ड्रामे और एंटरटेनमेंट का लेवल काफी हाई दिखाई दे रहा है. राजीव की एंट्री से ईशान सहगल का गेम पूरी तरह पलटता हुआ नजर आ रहा है. वहीं माइशा संग भी ईशान के रिश्ते बिगड़ने लगे हैं. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राजीव अदातिया के आने से यूं तो ईशान परेशान दिखाई दे रहे हैं. लेकिन हाल ही के एपिसोड में वो खुद ही अफसाना की बातों पर रोते हुए दिखाई दिए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












