
Bigg Boss 14: राजकुमार राव ने मारी घर के अंदर एंट्री, हर्ष-भारती ने खूब हंसाया
AajTak
लोगों का ये मानना है कि राखी सावंत भी इस खिताब की प्रबल दावेदार हैं. वैसे बस कुछ ही समय में ये खुलासा भी हो ही जाएगा. बिग बॉस के बीते एपिसोड में दमदार एक्टर राजकुमार राव ने बिग बॉस के घर में एंट्री मारी और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से मुखातिब हुए.
बिग बॉस 14 का फिनाले बेहद करीब आ गया है. कंटेस्टेंट्स ने एक लंबा वक्त बिग बॉस के घर पर बिताया. अब वो घड़ी दूर नहीं जब बिग बॉस 14 के विनर के नाम की घोषणा की जाएगी. ऐसे में बचे हुए 5 कंटेस्टेंट्स में से कौन जीतेगा इसे लेकर हर बार की तरह इस सीजन में भी फैन्स तरह-तरह की राय रख रहे हैं. अधिकतर लोगों का ऐसा मानना है कि रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 का खिताब जीतेंगी. मगर लोगों का ये भी मानना है कि राखी सावंत भी इस खिताब की प्रबल दावेदार हैं. वैसे बस कुछ ही समय में ये खुलासा भी हो ही जाएगा. बिग बॉस के बीते एपिसोड में दमदार एक्टर राजकुमार राव ने बिग बॉस के घर में एंट्री मारी और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से मुखातिब हुए. भिड़े राखी-निक्की- बिग बॉस 14 खत्म होने की कगार पर है मगर निक्की और राखी की लड़ाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. हालिया एपिसोड में भी दोनों एक बार फिर से आपस में भिड़ते नजर आए. ऐसे समय में जब रुबीना और अली दोनों को समझाने के लिए बढ़े तो निक्की ने इसका विरोध किया और मामले से दूर रहने की नसीहत दी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












