
Bigg Boss हाउस में फिर मचेगा बवाल, Afsana Khan की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री!
AajTak
कहा जा रहा कि अफसाना खान मुंबई में हैं. मेकर्स के साथ उनकी मीटिंग फिक्स है. 80 प्रतिशत चांस हैं कि अफसाना खान शो में वापसी करें. बहुत जल्द शो में कुछ और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी. इनमें से एक अफसाना खान भी हो सकती हैं.
बिग बॉस 15 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट अफसाना खान को हिंसक होने की वजह से शो से बाहर होना पड़ा. अफसाना खान ने गुस्से में चाकू उठाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. इसके बाद बिग बॉस ने सख्त रवैया अपनाते हुए पंजाबी सिंगर को शो से एविक्ट कर दिया था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












