
Bigg Boss हाउस में कैसा माहौल देखना चाहते हैं सलमान? बोले- लिमिट में झगड़ा, थोड़ा रोमांस हो
AajTak
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही छोटे पर्दे पर होस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं. रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 15वां सीजन 2 अक्टूबर को शुरू हो रहा है. इस शो को देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह की मौजूदगी में लॉन्च किया गया. इस बार शो की थीम 'जंगल में संकट' पर आधारित है.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही छोटे पर्दे पर होस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं. रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 15वां सीजन 2 अक्टूबर को शुरू हो रहा है. इस शो को देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह की मौजूदगी में लॉन्च किया गया. इस बार शो की थीम 'जंगल में संकट' पर आधारित है. शो में हर बार की तरह इस बार भी कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












