Bigg Boss: विनर होकर भी शो से बाहर हैं Divya Agarwal? क्यों शमिता को मिल रहा तीसरा मौका
AajTak
दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी शो जीतकर सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में डायेक्ट एंट्री पाकर अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहती थीं. शो में दिव्या को कई बार निशांत भट्ट से इस बारे में बात करते हुए भी देखा गया था कि उस घर में रहने की क्या फील होती होगी, क्योंकि पहले ऐसी खबरें थीं कि बिग बॉस ओटीटी के विनर और एक दूसरे कंटेस्टेंट को ही बिग बॉस 15 में जाने का मौका मिलेगा.
सलमान खान के शो बिग बॉस ने कई सेलेब्स के करियर को एक नई उड़ान दी है. यही वजह है कि कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो सलमान खान के शो में एंट्री पाने का सपना देखते हैं. बिग बॉस 15 से पहले वूट पर आए बीबी ओटीटी में भी कंटेस्टेंट्स यही सपना लेकर आए थे कि उन्हें इस शो के जरिए सलमान खान के शो में जाने का मौका मिलेगा. इनमें से एक थीं बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल.
दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी शो जीतकर सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में डायेक्ट एंट्री पाकर अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहती थीं. शो में दिव्या को कई बार निशांत भट्ट से इस बारे में बात करते हुए भी देखा गया था कि उस घर में रहने की क्या फील होती होगी, क्योंकि पहले ऐसी खबरें थीं कि बिग बॉस ओटीटी के विनर और एक दूसरे कंटेस्टेंट को ही बिग बॉस 15 में जाने का मौका मिलेगा. ऐसे में दिव्या को लगा था कि उन्हें तो बिग बॉस 15 में एंट्री मिल ही जाएगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












