Bigg Boss भी नहीं कर सका जिन सेलेब्स का बेड़ापार, आए और गायब हो गए
AajTak
कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं जिन सेलेब्स का बेड़ापार सलमान खान का शो भी नहीं लगा पाया. इन सेलेब्स को शो में रहते हुए लाइमलाइट मिली. लेकिन शो से निकलने के बाद उन्हें खास प्रोजेक्ट्स नहीं मिले. उनके करियर की गाड़ी पटरी पर नहीं आई. जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में.
कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस का हिस्सा बनना किसी भी सेलेब्रिटी के लिए बड़ी अचीवमेंट है. इस मंच ने कई सेलेब्स की किस्मत बनाई है. लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं जिन सेलेब्स का बेड़ापार सलमान खान का शो भी नहीं लगा पाया. इन सेलेब्स को शो में रहते हुए लाइमलाइट मिली. लेकिन शो से निकलने के बाद उन्हें खास प्रोजेक्ट्स नहीं मिले. उनके करियर की गाड़ी पटरी पर नहीं आई. जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में.
राहुल रॉय 1990 में फिल्म आशिकी से राहुल रॉय को फेम मिला. उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन में पार्टिसिपेट किया था और शो को जीता भी. लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी भी कम वक्त के लिए रहीं. ये बॉलीवुड से गायब हैं. उनकी स्मॉल बजट फिल्में आती हैं और चली जाती हैं किसी को कोई खबर नहीं होती.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












