
Bigg Boss ने घरवालों को सुनाई सजा, मिड वीक एविक्शन का किया ऐलान, जानें कौन होगा घर से बाहर?
AajTak
प्रोमो में बिग बॉस घरवालों के टास्क रद्द करवाने की हरकत पर उन्हें लताड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इसी दौरान बिग बॉस घोषणा करते हुए कहते हैं- जिस तरह आप लोगों ने कार्य को रद्द करवाने की ठानी है तो कल भी एक कार्य होगा और वो कार्य घर से बेघर करने के लिए होगा और उस कार्य को आप रद्द नहीं करवा पाएंगे. बिग बॉस की इस घोषणा से सभी कंटेस्टेंट्स शॉक्ड नजर आ रहे हैं.
बिग बॉस 15 अपने फिनाले से कुछ ही दिन दूर हैं. घर में सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और टिकट-टू-फिनाले टास्क जीतकर फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में लगे हुए हैं. लेकिन घरवाले अपने विरोधी कंटेस्टेंट्स को हराने के लिए टिकट-टू-फिनाले टास्क रद्द करा देंगे. घरवालों की इस हरकत से गुस्सा होकर बिग बॉस ने मिड वीक एलिमिनेशन की अनाउंसमेंट कर दी है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












