
Bigg Boss के घर में एंट्री लेेंगे Sajid Khan, लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप, जैकलिन पर करेंगे खुलासे
AajTak
बिग बॉस सीजन 16 की चर्चा हर ओर है. किसी ना किसी सेलेब के रिएलिटी शो से जुड़ने की खबर आती ही रहती है. इस बार पता चला है कि मेकर्स ने फिल्ममेकर साजिद खान से कॉन्टैक्ट किया है. माना जा रहा है कि साजिद खान से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी शो की टीआरपी को बूस्ट करने में काफी हेल्प कर सकती है.
सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के प्रीमियर में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. लेकिन लग रहा है कि इस बार का बिग बॉस कुछ ज्यादा ही स्पाइसी होने वाला है. क्योंकि खबरे हैं कि इस बार फिल्म मेकर साजिद खान भी शो का हिस्सा बनने वाले हैं. हालांकि अभी तक शो के पार्टीसिपेंट्स लिस्ट पर कोई कन्फरमेशन नहीं आया है. लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स ने साजिद को शो में शामिल करने के लिए कॉन्टैक्ट किया है.
साजिद से जुड़ी कई कॉन्ट्रोवर्सी बिग बॉस शो के लिए एक बात बहुत फेमस है. यहां वो जाता है जिसका नाम कहीं ना कहीं, किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा होता है. और अगर इस बात में सच्चाई है तो साजिद इस सीजन के लिए मास्टर स्ट्रोक हो सकते हैं. क्योंकि साजिद के नाम के साथ भी कई कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी हुई है. यहां तक कि साजिद पर IFTA यानी इंडियन फिल्म और टेलीविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन ने बैन भी लगा हुआ है.
अगर आपको याद हो तो 2018 में मी टू मूवमेंट का एक सैलाब सा भारत में आया था. इस बाढ़ में बॉलीवुड की हस्तियों के नाम बहते हुए सामने आए थे. उन्हीं में से एक थे फिल्ममेकर साजिद खान. साजिद पर मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रैशेल व्हाइट समेत कई महिलाओं ने हरासमेंट का इल्जाम लगाया था. आरोप लगाने वाले लोगों में पत्रकार करिश्मा उपाध्याय भी शामिल थी. इस सभी आरोपों को देखते हुए साजिद पर फिल्म असोसिएशन ने बैन लगा दिया था. इसके बाद से ही साजिद मीडिया और पब्लिक से दूर रहने लगे थे.
एंटरटेनिंग साबित होंगे साजिद
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स ने साजिद को अप्रोच किया है. मेकर्स चाहते हैं कि साजिद शो में हिस्सा लें. साजिद का बिग बॉस 16 में आना, शो की टीआरपी के लिए बेहतर साबित हो सकता है. शो में साजिद से मी टू मूवमेंट के बारे में बात करने की उम्मीद की जा सकती है. इतना ही नहीं साजिद की गर्लफ्रेंड रही जैकलीन फर्नांडीज भी एक मजबूत प्वाइंट मानी जा रही हैं. साजिद और जैकलीन का रिश्ता काफी लंबा चला था. लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो अच्छी फिल्मों के ऑफर मिलने की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था. जैकलीन ने कहा था कि वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं.
जैकलीन फिलहाल सुकेश चंद्रशेखर से रिलेशन की वजह से उगाही के केस में फंसी हुई हैं. उनपर सुकेश से करोड़ों के गिफ्ट्स लेने और उसका फायदा उठाने का मामला दर्ज है.जैकलीन से ईडी लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही हैं. उन्हें बिना इजाजत देश छोड़कर जाने से भी मना कर दिया गया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












