
Bhushan Kumar Rape Case: रेप आरोप को भूषण कुमार ने किया खारिज, जारी किया बयान
AajTak
महिला के मुताबिक, भूषण ने काम दिलाने के नाम पर 2017 से अगस्त 2020 तक उसका यौन शोषण किया. महिला ने आरोप लगाया कि तीन अलग-अलग जगह पर उसके साथ यौन शोषण किया गया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अभी इसकी जांच चल रही हैं. इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि टी-सीरीज ने भूषण पर लगे इल्जाम को झुठला दिया है.
टी-सीरीज कंपनी के मैंनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ एक महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाया है. मुंबई के DN नगर पुलिस स्टेशन में महिला ने मामला दर्ज किया है. 30 वर्षीय महिला का आरोप है कि टी-सीरीज के प्रोजेक्ट में काम दिलवाने का लालच देकर उसके साथ रेप किया गया. DN नगर पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












