
Bhool Bhulaiyaa 2 Title Song: जबरदस्त है कार्तिक आर्यन का स्वैगी स्टाइल और मून वॉक, फैंस ने गाने को बताया सुपरहिट
AajTak
भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. कार्तिक आर्यन ने इस गाने में अपने टैप डांसिंग और मून वॉक से एंटरटेनमेंट का लेवल हाई कर दिया है.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी की मचअवेटेड एंटरटेनर फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म के ट्रेलर के बाद अब भूल भुलैया 2 का टाइटल सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर की तरह गाना भी काफी एंटरटेनिंग है, जिसे सुनकर कोई भी थिरकने पर मजबूर हो सकता है.
हिट है गाने में कार्तिक का स्वैग
भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक की 'जान' कार्तिक आर्यन ही हैं. वे ब्लैक आउटफिट में डैशिंग लुक में स्वैग में डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने इस गाने में अपने टैप डांसिंग और मून वॉक से एंटरटेनमेंट का लेवल हाई कर दिया है.
गाने में काली बिल्ली की झलक भी दिखाई गई है. गाने का म्यूजिक और कार्तिक के कुछ मूव्ज आपको अक्षय कुमार की याद जरूर दिलाएंगे. लेकिन कार्तिक का स्वैगी स्टाइल और मून वॉक पैपी सॉन्ग के एसेंस में नया फ्लेवर एड कर रहे हैं.
Bhagyashree से Neetu Kapoor तक: वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने शादी के बाद करियर पर लगाया ब्रेक

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












