Bharti Singh son first PHOTO: कैसा दिखता है भारती का बेटा? देखने को बेताब फैंस ने किया ये काम
AajTak
अब इससे पहले कि भारती अपने बेटे की फोटो दिखाती, फैंस ने उनके बेटे का काल्पनिक चेहरा दिखा दिया है. फैंस ने सोशल मीडिया पर भारती और उनके बेटे की एक फेक फोटो अपलोड कर दी है. इस वायरल फोटो में भारती, एक न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए बैठी नजर आ रही हैं.
कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है. भारती और हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की गुडन्यूज दी थी. इस खबर के आने के बाद से ही फैंस भारती के बेटे को देखने के लिए बेताब हैं. इंस्टाग्राम पर बधाईयों के अलावा फैंस कमेंट कर भारती से उनके बेटे की तस्वीर दिखाने की गुजारिश कर चुके हैं.
अब इससे पहले कि भारती अपने बेटे की फोटो दिखाती, फैंस ने उनके बेटे का काल्पनिक चेहरा दिखा दिया है. फैंस ने सोशल मीडिया पर भारती और उनके बेटे की एक फेक फोटो अपलोड कर दी है. इस वायरल फोटो में भारती, एक न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए बैठी नजर आ रही हैं. तस्वीर भारती के गर्दन के पास जरा हिला हुआ है जिसे देख आप भी समझ जाएंगे कि यह फेक फोटो है.
KGF 2: इवेंट में डेढ़ घंटे देर से पहुंचे Yash, नाराज मीडिया की शिकायत पर बोले- मुझे नहीं पता था...
हॉस्पिटल बेड से आई भारती की फोटो!
वहीं एक और फोटो सीधे अस्पताल से वायरल कर दी गई है. फोटो में भारती मेकअप किए हॉस्पिटल बेड पर बेबी को पकड़ी नजर आ रही हैं. वे कैमरे की तरफ देख स्माइलिंग जेस्चर देती नजर आ रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप्स चिपके देखे जा सकते हैं. दोनों ही फेक फोटोज है जिसपर लगता है फैंस ने अच्छी खासी मेहनत की है. इस वायरल फोटो को देख लोग इसपर भी कॉमेडियन को बधाई दे रहे हैं.
Shanaya Kapoor ने फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर, दोस्त के बर्थडे बैश में की पूल पार्टी

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












