
Bharti Singh ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बोलीं- बहुत मजा आ रहा है मम्मी बनने में
AajTak
भारती सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह मेकअप के साथ एक के बाद एक कई ड्रेसेस को बदलती नजर आ रही हैं. साथ ही वह अपने फॉलोअर्स को बता रही हैं कि आखिर वह मां बनकर कितनी खुश हैं.
कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं. कुछ ही दिनों पहले भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैन्स को दी थी. इसके साथ ही भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते हुए का उनका रिएक्शन था. अब भारती ने खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












