
Bharat Jodo Yatra: इस बार हाईब्रिड होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत
AajTak
कांग्रेस एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी कर रही है. हालांकि यह यात्रा हाईब्रिड आयोजित की जाएगी. इसकी शुरुआत इसी साल दिसंबर में हो सकती है, जोकि अगले साल फरवरी तक चलेगी.
कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी कर रही है. इस बार यात्रा पहले की तरह पैदल नहीं की जाएगी, बल्कि इसे हाईब्रिड करने की तैयारी की जा रही है. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी, जिसका समापन 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में हुआ था.
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी कर रही है. हालांकि यह यात्रा हाईब्रिड आयोजित की जाएगी यानी कहीं पैदल तो कहीं गाड़ियों के जरिए यात्रा की जाएगी. अगर यह तय हो जाती है तो यह भारत जोड़ो यात्रा 2.0 होगी. इसकी शुरुआत इसी साल दिसंबर में हो सकती है, जोकि अगले साल फरवरी तक चलेगी.
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के बाद कई बार अपने अनुभव साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके घुटनों में दर्द रहता है, जिसकी वजह से चलने में बहुत दिक्कत होती है. लेकिन जनता से मिले प्यार से वो अपने दर्द भूल गए और उन्होंने यात्रा पूरी कर ली थी. हो सकता है कि इसीलिए कांग्रेस ने यात्रा का दूसरा चरण हाईब्रिड चुना हो, ताकि राहुल गांधी और अन्य नेताओं को दिक्कत न हो.
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' खत्म, विदेशी मीडिया में क्या-क्या छपा?
बीते साल 7 सितंबर से शुरू हुई थी यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. जिसमें राहुल गांधी, पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की थी. उनकी यह यात्रा दक्षिण में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जोकि 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर खत्म हुई. यह यात्रा तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर पहुंची थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







