
Beans benefits: पतली कमर चाहिए तो खाएं बीन्स, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर
AajTak
राजमा, छोले, लोबिया और हरी फलियां ये सभी बीन्स की श्रेणी में आते हैं. छोले- चावल या राजमा-चावल का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. इनमें पाए जाने वाले न्युट्रिशन्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. हरी बीन्स बीमारियों से दूर रखने के साथ ही शरीर को अंदर से ताकत देता है. आइए जानते हैं कि बीन्स खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं.
राजमा, छोले, लोबिया और हरी फलियां ये सभी बीन्स की श्रेणी में आते हैं. छोले- चावल या राजमा-चावल का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. इनमें पाए जाने वाले न्यूट्रिशन्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. हरी बीन्स बीमारियों से दूर रखने के साथ ही शरीर को अंदर से ताकत देता है. आइए जानते हैं कि बीन्स खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं. खूब सारा फाइबर- बीन्स फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत है. शरीर के सुचारु रूप से चलाने के लिए फाइबर की बहुत जरूरत होती है. फाइबर दिल की बीमारियों, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन से जुड़े दिक्कतें दूर करता है. एक कप सफेद राजमा में 19 ग्राम फाइबर पाया जाता है. आप इसे उबाल कर इसमें प्याज, टमाटर, गाजर डालकर सलाद की तरह भी खा सकते हैं. प्रोटीन से भरपूर- बीन्स लो-फैट, लो-कैलोरी प्रोटीन होने के साथ फाइबर और कार्ब्स से भरपूर होते हैं. एक कप में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है जो कि चावल या गेहूं से दो-तीन गुना ज्यादा है. अगर आप शाकाहारी हैं तो राजमा और फलियों के जरिए आप आसानी से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












