
BCCI Limits Family Time: गौतम गंभीर के कारण सख्त हुआ BCCI, क्रिकेटर्स के साथ फैमिली को नहीं रखने का नियम बनाया
AajTak
बीसीसीआई ने एक नियम बनाया और विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेटर्स का अपने परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को कम कर दिया है. बीसीसीआई ने यह सख्ती भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के सुझाव के बाद ही की है. गंभीर ने कहा कि छोटे या बड़े विदेशी दौरों पर परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को कम किया जाना चाहिए. यानी टाइम लिमिट होनी चाहिए.
BCCI Limits Family Time: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) काफी सख्त नजर आ रहा है. बोर्ड ने कुछ रिव्यू मीटिंग की. इसी दौरान बीसीसीआई ने एक नियम बनाया और विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेटर्स का अपने परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को कम कर दिया है.
इसी बीच इंडिया टुडे को पता चला है कि बीसीसीआई ने यह सख्ती भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के सुझाव के बाद ही की है. सूत्रों ने बताया कि गौतम गंभीर भारतीय टीम में अनुशासनहीनता को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं. यही वजह है कि उन्होंने यह सुझाव दिया. गंभीर ने कहा कि छोटे या बड़े विदेशी दौरों पर परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को कम किया जाना चाहिए. यानी टाइम लिमिट होनी चाहिए.
क्या है ये BCCI का फैमिली वाला नियम?
नए नियमों के तहत अगर कोई टूर्नामेंट 45 या उससे ज्यादा दिनों का है तो परिवार को खिलाड़ियों के साथ सिर्फ 14 दिन रहने की इजाजत होगी, और अगर टूर इससे कम दिनों का है तो यह 7 दिन हो सकता है. वहीं नए नियमों के तहत पूरे टूर्नामेंट के दौरान पत्नियां खिलाड़ियों के साथ नहीं रह सकतीं हैं. परिवार सिर्फ 2 सप्ताह तक साथ रह सकता है.
सभी खिलाड़ियों को टीम की बस में यात्रा करनी होगी. वहीं गौतम गंभीर के निजी मैनेजर को भी VIP बॉक्स या टीम बस में बैठने की इजाजत नहीं होगी. उन्हें किसी दूसरे होटल में रहना होगा. अगर खिलाड़ियों का सामान 150 किलो से ज्यादा है तो BCCI खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अतिरिक्त सामान शुल्क का भुगतान नहीं करेगा.
गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में अनुशासनहीनता पर बात की

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












