
BBC डॉक्यूमेंट्री पर क्यों छिड़ा है विवाद? DU-JNU समेत कई जगहों पर हंगामा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में हंगामा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी, अंबेडकर यूनिवर्सिटी में स्क्रीनिंग को लेकर खासा विवाद हो गया. दिल्ली पुलिस ने डीयू से 24 छात्रों को हिरासत में लिया. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है. इसी तरह, कोलकाता में भी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई. अब केरल और हैदराबाद में भी स्क्रीनिंग की तैयारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री सीरीज की स्क्रीनिंग को लेकर देशभर में पिछले दो दिन से विवाद और हंगामा खत्म नहीं हो रहा है. पहले दिल्ली में JNU, फिर जामिया और अब DU और AU में शुक्रवार को दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इन दोनों यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने स्क्रीनिंग का ऐलान किया था. दिल्ली पुलिस ने DU में आर्ट फैकल्टी से 24 छात्रों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि ये छात्र डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बना रहे थे. वहीं, कोलकाता में आज स्क्रीनिंग की गई. केरल, हैदराबाद में शनिवार को स्क्रीनिंग की तैयारी है. जानिए देशभर का हाल...
बता दें कि बीबीसी ने ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से दो पार्ट में एक नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई है. ये सीरीज गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित है तब नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे. गोधरा में हिंदू तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रेन में आग लगने के बाद कथित तौर पर हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा के कारण एक हजार से अधिक मौतें हुईं थी.
डीयू में 24 लोगों को हिरासत में लिया
शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी में हंगामा हुआ. दिल्ली पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने बताया कि DU में शाम करीब 4 बजे कुछ लोग आर्ट फैकल्टी के गेट के बाहर बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाने आए थे. चूंकि इससे इलाके में शांति भंग हो सकती थी इसलिए उनसे कहा गया कि वे यहां से चले जाएं. जब वे नहीं माने तो उन्हें शांतिपूर्वक हिरासत में लिया गया. कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
DU में नॉर्थ कैंपस में बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध
इससे पहले दिन में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्क्रीनिंग के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी. दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने बताया कि वे स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं देंगी. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के संगठनों ने प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी. छात्र संगठनों की अपील के बाद नॉर्थ कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने नॉर्थ कैंपस में बड़ी सभाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







