
BB15: Karan संग फिर हुई Tejasswi की लड़ाई, हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन, रोते हुए बोलीं- कौन अपनी GF से ऐसे बात करता है
AajTak
प्रोमो में तेजस्वी और करण बुरी तरह एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, बीते दिन के एपिसोड में जब शमिता और प्रतीक के बीच टिकट-टू-फिनाले टास्क हुआ तो तेजस्वी करण से कहती नजर आई थीं कि वो जानकर शमिता को जीताना चाहते हैं. यह बात करण को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और अब कमिंग एपिसोड में दोनों एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखेंगे.
यह प्यार नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूबकर जाना है....यह डायलॉग तो आपने कई फिल्मों में सुना होगा. लेकिन बिग बॉस 15 के लव बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर यह पूरी तरह से सूट करता है. तेजस्वी और करण का लव-हेट रिलेशनशिप अब फैंस को बोरिंग लगने लगा है. दोनों हर रोज, हर टास्क में पहले एक दूसरे से लड़ते हैं और फिर रात में फिर से पैचअप कर लेते हैं. अब एक बार फिर शो में तेजस्वी और करण की हाईवोल्टेज लड़ाई देखने को मिलेगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












