
BB15 में फिर दिखेगा Raqesh Bapat-Neha Bhasin का फ्लॉप गेम, गिरेगी शो की TRP?
AajTak
फैंस का मानना है कि राकेश की वजह से शमिता का गेम खराब भी हो सकता है. जैसा कि बीबी ओटीटी में देखा गया था. शो में तीन वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आ चुके हैं. तीनों से ही फैंस निराश हैं. मेकर्स ने दमदार खिलाड़ी को नहीं लिया है. जो ठंडे पड़े शो में बज क्रिएट करे.
बिग बॉस में बीबी ओटीटी के फ्लॉप कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है. राकेश बापत और नेहा भसीन की अपकमिंग एपिसोड में एंट्री दिखाई जाएगी. राकेश बापत और नेहा भसीन की एंट्री को लेकर पहले से दर्शक खुश नहीं थे. तब भी मेकर्स ने शमिता संग राकेश का लव एंगल दिखाकर टीआरपी बटोरने के मकसद से उन्हें शो में एंट्री दे दी. जबकि बीबी ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद राकेश समझ गए थे कि वो बिग बॉस के गेम में मिसफट हैं. फिर भी वे बीबी 15 करने के लिए राजी हो गए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












