
BB OTT: शमिता शेट्टी-नेहा भसीन गालियां देती हैं, तब करण जौहर चुप क्यों रहते हैं? अक्षरा का सवाल
AajTak
शमिता को लताड़ते हुए अक्षरा ने कहा, "शमिता शेट्टी खुद को बड़ी फेमिनिस्ट कहती हैं और बॉलीवुड की बहुत बड़ी अदाकारा समझती हैं. उन्होंने भी गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया है. वो खुद एक औरत होकर औरत के अंगों का इस्तेमाल गालियां देने में करती हैं. एक औरत होने के बावजूद वो खुद को किस तरह से प्रेजेंट कर रही हैं ये उन्हें नहीं दिखता."
बिग बॉस ओटीटी से हाल ही में अक्षरा सिंह बाहर हो गई हैं. अक्षरा अपने एलिमिनेशन को बिल्कुल गलत मानती हैं. शो से बाहर होने के बाद अक्षरा ने खुद पर लगे इल्जामों को भी गलत बताया. वहीं अपने एक इंटरव्यू में शो को लेकर अक्षरा ने कई बड़े खुलासे किए हैं और नेहा भसीन-शमिता शेट्टी समेत शो के होस्ट करण जौहर पर भी अपना गुस्सा निकाला है. शमिता को लताड़ते हुए अक्षरा ने कहा, "शमिता शेट्टी खुद को बड़ी फेमिनिस्ट कहती हैं और बॉलीवुड की बहुत बड़ी अदाकारा समझती हैं. उन्होंने भी गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया है. वो खुद एक औरत होकर औरत के अंगों का इस्तेमाल गालियां देने में करती हैं. एक औरत होने के बावजूद वो खुद को किस तरह से प्रेजेंट कर रही हैं ये उन्हें नहीं दिखता."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












