
BB OTT: क्या व्यूअरशिप के लिए वीकेंड का वार में दिखा करण जौहर का एंग्री मोड?
AajTak
इतिहास गवाह है, बिग बॉस में जब जब घरवालों की क्लास लगी शो को खूब टीआरपी मिली. इसके अलावा सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज भी क्रिएट हुआ. बैश किए गए कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है. फैंस और हेटर्स एक्टिव हुए हैं. इतने सारे फायदों को देखते हुए ऐसा संभव है कि करण जौहर का एंग्री मोड जानबूझकर क्रिएट किया गया हो.
देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस को सक्सेसफुल बनाने के लिए मेकर्स हर साल शो के साथ नया एक्सपेरिमेंट करते हैं. सीजन 15 के लिए मेकर्स ने रियलिटी शोज के बीच इतिहास बनाते हुए शो को टीवी नहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया. मगर मेकर्स का ये नया पैंतरा दर्शकों का दिल नहीं जीत रहा है. शो को 1 हफ्ता हो चुका है लेकिन बीबी लवर्स को अभी तक ऐसा नहीं लगा कि वे बिग बॉस देख रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












