
BB OTT की ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रहीं दिव्या अग्रवाल, BF वरुण सूद संग काटा केक
AajTak
दिव्या अग्रवाल के बॉयफ्रेंड वरुण सूद और रोडीज फेम एक्टर रणविजय सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिव्या की जीत के सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर किए हैं. वीडियो में बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल केक काटकर अपनों के साथ अपनी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रही हैं.
रियलिटी शो क्वीन दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विनर बन गई हैं. शनिवार को बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें सबको पीछे छोड़ते हुए दिव्या अग्रवाल ने शो के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है. बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद अब दिव्या अपनी जीत को अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद और करीबी दोस्तों और फैमिली के साथे सेलिब्रेट कर रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












