
BB से आउट होकर जय ने बेटी-पत्नी के साथ बिताए सुकून के पल, बोले-रियल लाइफ बिग बॉस के साथ
AajTak
जय भानुशाली ने फोटो शेयर कर लिखा- 'परिवार के साथ और बदलाव के लिए कोई अर्ली मॉर्निंग लाउड म्यूजिक नहीं जगाने के लिए...मेरी रियल लाइफ बिग बॉस @mahhivij और @tarajaymahhi के साथ.' तस्वीर में जहां जय चैन की नींद सोते नजर आए, वहीं माही उनका हाथ चूमते दिखाई दीं.
टीवी के पॉपुलर एक्टर जय भानुशाली बिग बॉस 15 से एविक्ट होकर घर वापस आ चुके हैं. घर आने के बाद जय ने अपने परिवार के साथ सुकून भरी नींद की फोटो शेयर की है. पत्नी माही विज और बेटी तारा के साथ बेड से शेयर उनका यह मासूमियत भरा पोस्ट एविक्शन के बाद जय की भावनाओं को बताने के लिए काफी है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












