
BB: जब सलमान खान पर लगा बायस्ड होने का आरोप, इन कंटेस्टेंट्स को किया फेवर
AajTak
शो में नए नियम होने वाले हैं और काफी रोमांच भी दिखने वाला है. हालांकि एक बात जो सभी ने बिग बॉस में देखी है, वह है शो के होस्ट का कंटेस्टेंट को फेवर करना. होस्ट सलमान खान पर इस बात का इल्जाम कई बार लग चुका है और आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं.
रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर फैंस की जिंदगी में दस्तक देने के लिए तैयार है. शो को लेकर काफी बज बना हुआ है. यह शो इस बार टीवी की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर आएगा और इसके होस्ट करण जौहर होंगे. शो में नए नियम होने वाले हैं और काफी रोमांच भी दिखने वाला है. हालांकि एक बात जो सभी ने बिग बॉस में देखी है, वह है शो के होस्ट का कंटेस्टेंट को फेवर करना. होस्ट सलमान खान पर इस बात का इल्जाम कई बार लग चुका है और आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं. श्वेता तिवारी के साथ सलमान खान का अच्छा बॉन्ड बन गया था और उन्हें श्वेता का गेम पसंद भी आया था. श्वेता को कई मौकों पर सलमान खान का सपोर्ट मिला था, जिसकी वजह से बहुत बार दूसरे घरवाले नाराज हुए. श्वेता तिवारी ने बिग बॉस सीजन 4 को जीता था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












