
BB: क्रिसमस पर रोमांटिक हुए Karan Kundrra, Tejasswi Prakash को दिया गुलाब, घुटनों के बल बैठकर किया प्यार का इजहार
AajTak
शो के कमिंग क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में करण कुंद्रा अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के लिए अपनी फीलिंग्स का सबसे सामने इजहार करते हुए नजर आएंगे. क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में नोरा फतेही और गुरु रंधावा घर में एंट्री करेंगे और घरवालों को टास्क देंगे. इस टास्क में घरवाले एक दूसरे को खास गिफ्ट देंगे और उनके लिए स्पेशल नोट भी लिखेंगे.
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के मोस्ट एडोरेबल कपल हैं. दोनों एक ही पल में दुश्मनों की तरह लड़ाई-झगड़े करने लगते हैं तो वहीं दूसरे ही पल एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. एक बार फिर शो के कमिंग एपिसोड में फैंस को क्यूट और लविंग तेजरन मोमेंट देखने को मिलेगा.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












