BB: क्या बाइसेक्सुअल हैं Ieshaan Sehgaal? Miesha Iyer ने पूछा सेक्सुअलिटी पर सवाल
AajTak
बिग बॉस 15 में पहली लव स्टोरी ईशान सहगल और माइशा अय्यर की बनी. पर अब ऐसा लगता है कि ईशान और माइशा की लव स्टोरी के बीच पेंच फंस गया है. ईशान की सेक्सुअलिटी पर बात की जा रही है. माइशा को ईशान की सेक्सुअलिटी पर शक हो रहा है कि वे बाइसेक्सुअल तो नहीं.
बिग बॉस 15 में पहली लव स्टोरी ईशान सहगल और माइशा अय्यर की बनी. दोनों शो में अक्सर रोमांटिक होते नजर आते हैं. पर अब ऐसा लगता है कि ईशान और माइशा की लव स्टोरी के बीच पेंच फंस गया है. ईशान की सेक्सुअलिटी पर बात की जा रही है. माइशा को ईशान की सेक्सुअलिटी पर शक हो रहा है कि वे बाइसेक्सुअल तो नहीं.
शो में माइशा और ईशान सुबह के वक्त गार्डन एरिया में बैठकर बातचीत करते दिखे. माइशा ईशान से पूछती हैं कि उन्होंने कहा था शो से निकलने के बाद उन्हें उनके बारे में कुछ सुनने को मिल सकता है, इसका क्या मतलब था. ईशान माइशा के सवालों का जवाब देते हुए कहते हैं कि वो उनके लिए गलत इंसान नहीं हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












