
Basant Panchami 2024: एक नहीं तीन शुभ योगों में मनाई जाएगी बसंत पंचमी, जानें पूजन विधि
AajTak
Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का पर्व है और मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है. इस बार बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा. इस बार की बसंत पंचमी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन कुछ शुभ योग बनने जा रहे हैं.
Basant Panchami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस बार बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी. ये पर्व शिक्षा की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. इस दिन माता सरस्वती की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति की बुद्धि तीव्र होती है. ज्योतिषियों की मानें तो इस बार बसंत पंचमी बहुत ही खास रहने वाली है. इस साल बसंत पंचमी पर एक नहीं तीन शुभ बनने जा रहे हैं.
बसंत पंचमी 2024 शुभ योग (Basant Panchami 2024 Shubh Yog)
रवि योग- इस साल बसंत पंचमी की शुरुआत रवि योग से होने जा रही है. इस दिन रवि योग सुबह 10 बजकर 43 मिनट से लेकर 15 फरवरी को सुबह 7 बजे तक रहेगा.
रेवती नक्षत्र- साथ ही इस बार बसंत पंचमी रेवती नक्षत्र में मनाई जाएगी जो कि बहुत खास माना जा रहा है. रेवती नक्षत्र 13 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा और समापन 14 फरवरी को सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.
अश्विनी नक्षत्र- इस दिन अश्विनी नक्षत्र सुबह 10 बजकर 43 मिनट से शुरू होगा और समापन 15 फरवरी को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा.
बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2024 Shubh Muhurat)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












