
Bappi Lahiri death reason: कैसे हुई बप्पी दा की मौत? दामाद ने सुनाई उस रात की पूरी कहानी
AajTak
इस समय बप्पी दा का परिवार गहरे सदमे में है. बेटी रीमा लाहिड़ी का रो-रोकर काफी बुरा हाल हो रहा है. इसी बीच रीमा लाहिड़ी के पति गोबिंद ने बीती मंगलवार रात की पूरी कहानी बयां की.
म्यूजिक की दुनिया का एक और सितारा हम सभी को अलविदा कह गया है. बप्पी लाहिड़ी ने 15 फरवरी की रात मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ दिया. 17 फरवरी को बेटे बप्पा लाहिड़ी के लॉस एंजेलिस से आने के बाद बप्पी दा का अंतिम संस्कार किया गया. सिंगर-कंपोजर पंचतत्व में विलीन हो गए. इस समय बप्पी दा का परिवार गहरे सदमे में है. बेटी रीमा लाहिड़ी का रो-रोकर काफी बुरा हाल हो रहा है. इसी बीच रीमा लाहिड़ी के पति गोबिंद ने बीती मंगलवार रात की पूरी कहानी बयां की. कैसे अचानक बप्पी लाहिड़ी की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












