
Bangladesh: ISKCON मंदिर में तोड़फोड़, प्रवक्ता से सुनें कैसे हुआ हमला
AajTak
बांग्लादेश में मंदिरों, पंडालों और हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत में जबरदस्त गुस्सा और रोष है. शहर-शहर में प्रदर्शन हो रहे हैं, हिंदुओं की रक्षा की मांग की जा रही है. मंदिरों की सुरक्षा की गुहार की जा रही है, चिट्ठियां लिखी जा रही है, प्रधानमंत्री से अपील की जा रही है. शुक्रवार को हमलावरों ने नोआखाली में इस्कॉन मंदिर पर हमला बोला. बांग्लादेश के नोआखाली में जिस इस्कॉन मंदिर पर हमले हुए, उसके प्रवक्ता ने आजतक से एक्सक्लूसिव बात की. उन्होंने हमले के बारे में बताया, उसकी तस्वीरें दिखाई. इस्कॉन के प्रवक्ता ने बताया कि कैसे लोगों ने मंदिरों पर हमला किया और सब कुछ तहस-नहस कर दिया. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











