
Bangladesh में हिंदुओं के खिलाफ नफरत की आग! दर्जनों घर फूंके, 90 में की लूटपाट
AajTak
पाकिस्तान अफगानिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में भी हिंदू टारगेट पर है. पहले इस्कॉन मंदिर पर हमला और अब हिंदुओं की बस्तियों में आग से हिंदू दहशत में हैं. रंगपुर में दंगाइयों ने दर्जनों हिंदुओं के घर फूंक डाले और जमकर लूटपाट की. हसीना सरकार सुरक्षा के दावे कर रही है लेकिन हकीकत ये है कि बांग्लादेश के हिंदू दहशत की जिंदगी जी रहे हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नफरत की आग धदक रही है. रंगपुर में 25 घरों को दंगाइयों ने फूंक डाला. हिंदुओ के 90 घरों मे लूटपाट और तोड़फोड़ हुई. बांग्लादेश में तीन दिन पहले भड़की नफरत की आग अब खरतनाक मोड़ पर है. देखिए.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











