
Bangalore Murder Case: आरोपी को पकड़ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल पहुंची पुलिस, फ्रिज में मिले थे शरीर के 30 टुकड़े
AajTak
बेंगलुरु मर्डर केस के आरोपी को पकड़ने पुलिस की टीम ओडिशा और पश्चिम बंगाल पहुंची है. दरअसल, बेंगलुरु के व्यालिकवल इलाके से एक रेफ्रिजरेटर में 26 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था. बता दें कि बेंगलुरु मर्डर केस की तुलना 18 मई2022 को दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर की उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा की गई हत्या से की जा रही है.
बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को महालक्ष्मी नामक महिला का शव 30 टुकड़ों में उसके घर में फ्रिज से बरामद किया. जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने पुलिस की टीम ओडिशा और पश्चिम बंगाल पहुंची है. वहीं, महालक्ष्मी का शव जिस फ्रिज से बरामद किया गया था उसको जांच के लिए सोमवार को भेजा गया है.
दरअसल, बेंगलुरु के व्यालिकवल इलाके से एक रेफ्रिजरेटर में 26 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था. पुलिस ने शनिवार को बताया था कि मृतक की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है, जिसके शरीर के कई टुकड़े किए गए थे और उसके अवशेष एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में फ्रिज के अंदर पाए गए, जहां वह अकेली रहती थी.
ये भी पढ़ें- फ्रिज में महिला की लाश, शरीर के 30 टुकड़े...श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड
पुलिस को संदेह था कि हत्या करीब 2 से 3 दिन पहले हुई थी. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया. जांच में सहायता के लिए एक फोरेंसिक टीम और एक डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया था. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) सतीश कुमार ने कहा व्यालिकवल पुलिस सीमा के भीतर एक वन बीएचके का घर है. 26 वर्षीय लड़की का शव टुकड़ों में कटा हुआ और रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ मिला. प्रथम दृष्टया, घटना शनिवार को नहीं हुई है. ऐसा लगता है कि यह हत्या 2-3 दिन पहले हुई थी.
देखें वीडियो...
श्रद्धा जैसा महालक्ष्मी हत्याकांड़

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








