
Badhaai Do Trailer: पीटी टीचर और पुलिस ऑफिसर की अतरंगी है प्रेम कहानी, 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज
AajTak
फिल्म के निर्माता पावरहाउस अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर को पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ ला रहे हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक होगी और इस बात का अंदाजा ट्रेलर से लगाया जा सकता है.
जंगली पिक्चर्स इस बार 'बधाई हो' की फ्रेंचाइजी 'बधाई दो' के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है. फिल्म के निर्माता पावरहाउस अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर को पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ ला रहे हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक होगी और इस बात का अंदाजा ट्रेलर से लगाया जा सकता है. दोनों की ऑनस्क्री केमिस्ट्री बेहद कमाल की नजर आ रही है. बीते दिन फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार और भूमि की फिल्म 'बधाई दो' का फर्स्ट लुक जारी किया था. अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












