
Bachchhan Paandey का नया गाना 'मेरी जान' रिलीज, अक्षय-कृति का रोमांस जीत लेगा दिल
AajTak
अक्षय कुमार फिल्म बच्चन पांडे में अपने खतरनाक लुक की वजह से भी सुर्खियों में हैं. इस एक्शन-कॉमेडी मूवी में अक्षय का रोमांस भी है. कृति सेनन संग उनका नया गाना रिलीज हुआ है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से अब फिल्म के गाने भी एक-एक कर रिलीज किए जा रहे हैं. फैंस बेसब्री से इस मूवा का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें उन्हें सभी के फेवरेट सुपरस्टार अक्षय कुमार का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा. अक्षय कुमार फिल्म में अपने खतरनाक लुक की वजह से भी सुर्खियों में हैं. मगर ताज्जुब की बात तो ये है कि इस एक्शन ओरिएंटेड मूवी में भी अक्षय का रोमांस है. कृति सेनन संग उनका नया गाना रिलीज हुआ है जो सुकूनभरा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












