
Azerbaijan के कब्जे के बाद खाली हुआ Nagorno-Karabakh, एक लाख आर्मेनियाई लोग भागे, देखें 10 Photos
AajTak
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख (Nagorno-Karabakh) इलाके में जारी खींचतान के बीच अब यहां से हजारों की संख्या में लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है. यूएन के मुताबिक अब तक यहां से करीब एक लाख से ज्यादा लोग पलायन कर आर्मेनिया जा चुके हैं.
किसी के हाथ में भारी भरकम बैग है, कोई सिर पर बोझ उठाए है. कोई अपने बुजुर्ग माता-पिता को सहारा देकर अपने साथ ले जा रहा है तो कोई अपनों के गले मिलकर फूंट-फूंटकर रो रहा है. ये मंजर है नार्गोनो-कराबाख इलाके का, जिस पर अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. यहां से करीब पिछले एक हफ्ते में एक लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं.
वैसे तो नागोर्नो-काराबाख आधिकारिक तौर पर अजरबैजान का हिस्सा है, लेकिन यहां कब्जा आर्मीनिया का है. इस इलाके में आर्मीनियाई लोगों की संख्या ज्यादा है.
इस विवादित हिस्से को लेकर दोनों देशों के बीच छह साल लंबा युद्ध भी चल चुका है, जिसके बाद 1994 में समझौते के साथ युद्ध खत्म हुआ था, लेकिन उसके बाद फिर से अब दोनों देश एक-दूसरे को खत्म करने पर तुले हुए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









