
Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग NASA ने फिर टाली, नई तारीख का जल्द करेगा ऐलान
AajTak
NASA, Axiom Space और SpaceX ने Axiom Mission 4 की लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी है. यह फैसला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की हालिया मरम्मत के बाद अतिरिक्त डेटा की समीक्षा के चलते लिया गया है. मिशन में भारत की तरफ से ISRO के शुभांशु शुक्ला शामिल हैं, जो इस मिशन के पायलट के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे.
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अपने बहुचर्चित Axiom Mission 4 की 22 जून, रविवार को होने वाली लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी है. NASA, Axiom Space और SpaceX ने प्रस्तावित लॉन्च को स्थगित करने का फैसला किया है. अब यह मिशन आने वाले दिनों में किसी नई तारीख को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी.
NASA ने बताया कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के Zvezda सर्विस मॉड्यूल के पिछले हिस्से में हाल ही में हुए मरम्मत के काम के बाद, स्टेशन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जा रही है. चूंकि ISS के सभी सिस्टम एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं, इसलिए NASA यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अतिरिक्त अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन पर भेजने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुरक्षित और तैयार हों.
यह भी पढ़ें: Axiom-4 Mission: बनेगा इतिहास... भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु स्पेस स्टेशन ले जाएंगे अंतरिक्ष यान
अंतरिक्ष स्टेशन में नई टीम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है!
NASA ने अपने बयान में कहा, "हम चाहते हैं कि अंतरिक्ष स्टेशन किसी भी नई टीम को सुरक्षित रूप से रिसीव करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो. इसलिए हम अतिरिक्त डेटा की गहराई से जांच कर रहे हैं."
भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए मिशन ऐतिहासिक

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








