
AUS vs ENG Live Score: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने जीता टॉस, इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करेगी
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला है. इंग्लैंड की तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम का मौजूदा फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है. कंगारू टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.
Australia vs England, Champions Trophy 2025 Live Score: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-4 में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टक्कर है. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
मुकाबले में इंग्लिश टीम की कप्तानी जोस बटलर कर रहे हैं, वहीं स्टीव स्मिथ के कंधों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बागडोर है. इस मुकाबले का फुल स्कोर जानने के लिए इस स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस टूर्नामेंट को दो बार जीता है, लेकिन उसका हालिया इतिहास अच्छा नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 2013 और 2017 के चैम्पियंस ट्रॉफी में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम का मौजूदा फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है. कंगारुओं को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.
दूसरी ओर इंग्लिश टीम पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के इरादे से इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है. वैसे इंग्लैंड का भी फॉर्म अच्छा नहीं रहा है. इंग्लिश टीम को भारतीय धरती पर वनडे सीरीज में 0-3 से करारी हार झेलनी पड़ी थी. भारतीय पिचों पर इंग्लिश बल्लेबाज स्पिनर्स के सामने बेबस नजर आए थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












