
Attack Part 1 Trailer: सुपर सोल्जर बनें John Abraham, क्या दुश्मनों का हरा पाएंगे?
AajTak
इस बार जॉन का कैरेक्टर किसी आम आर्मी जवानों जैसा नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी से लैस सुपर सोल्जर का है. ये टेक्नोलॉजी उनके शरीर में फिट है. आसान भाषा में कहें तो जॉन का किरदार एक मशीन की तरह है जिसे टेक्नोलॉजी की मदद से सुपर पावरफुल बनाया गया है. जॉन इसमें सुपर सोल्जर बने हैं.
जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म अटैक पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक्शन और एंट्ररटेनमेंट का डोज लेकर जॉन एक बार फिर 'अटैक' के लिए तैयार हैं. अटैक के ट्रेलर में जॉन एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं जिनके लिए दो तारीखें सबसे खास है. एक तारीख वो जब वे इस दुनिया में आए थे और दूसरा तारीख वो जब उन्हें एहसास होता है कि वे क्यों इस दुनिया में आए हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












