
Attack Box Office Collection Day 5: जॉन अब्राहम की 'अटैक' पांचवें दिन हुई ढेर, महज इतना है फिल्म का कलेक्शन
AajTak
जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने पहले पांच दिन में 15 करोड़ भी नहीं छुए तो आने वाले दिनों में अटैक, बड़ी फिल्मों के सामने कैसे टिक पाएगी. अटैक अब जॉन की बैक टू बैक चौथी फ्लॉप मूवी बन गई है. इससे पहले जॉन अब्राहम की फ्लॉप मूवीज की लिस्ट में पागलपंती, मुंबई सागा, सत्यमेव जयते 2 शामिल था.
जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नजर आ रही है. कमजोर ओपनिंग के साथ आज पांचवे दिन भी फिल्म अपनी रफ्तार पर कोई तेजी नहीं पकड़ पाई है. फिल्म तीन करोड़ की शुरुआत से लुढ़क कर डेढ़ करोड़ के कलेक्शन पर पहुंच चुकी है. चौथे दिन 1.57 करोड़ की कमाई के बाद अब पांचवे दिन भी अटैक इतने ही आंकड़े में जमी रह गई.
फिल्म ने 3.51 करोड़ रुपये से ओपनिंग की और वीकेंड्स पर यह कलेक्शन गिरता गया. दूसरे दिन यह आंकड़ा 3.75 करोड़, तीसरे दिन 4.25 करोड़, चौथे दिन 1.57 करोड़ और अब पांचवे दिन यह और भी कम हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अटैक ने पांचवे दिन भी 1.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.
Bharti Singh से Kareena Kapoor तक, प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में इन एक्ट्रेस ने किया काम
पांच दिन में 15 करोड़ भी नहीं पहुंच पाई 'अटैक'
कुल मिलाकर अटैक ने पांच दिन में मुश्किल से 14.58 करोड़ का कलेक्शन किया है. जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने पहले पांच दिन में 15 करोड़ भी नहीं छुए तो आने वाले दिनों में अटैक, बड़ी फिल्मों के सामने कैसे टिक पाएगी. अटैक अब जॉन की बैक टू बैक चौथी फ्लॉप मूवी बन गई है. इससे पहले जॉन अब्राहम की फ्लॉप मूवीज की लिस्ट में पागलपंती, मुंबई सागा, सत्यमेव जयते 2 शामिल था.
Google से नाराज भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee, बोलीं- मैं अपनी मां से भी बड़ी हूं...

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












