
Atrangi Re में मेंटल हेल्थ का मुद्दा हल्के में दिखाया? राइटर बोले- ये फिल्म थी, डॉक्यूमेंट्री नहीं
AajTak
राइटर हिमांशु शर्मा ने कहा- अंत में ये फिल्म थी, ना कि डॉक्यूमेंट्री. ये मानसिक बीमारी पर 500 शब्दों का निबंध नहीं है. ये फिल्म है. ये आपका मनोरंजन करने के लिए है. जब हम कोई फिल्म लिखते हैं, तो उसे कई मुद्दों पर अपना रास्ता बदलना पड़ता है, कभी-कभी कुछ चीजें पीछे हट जाती हैं, और कुछ चीजें सबसे आगे होती हैं.
अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे को फैंस और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला. लेकिन कुछ लोगों ने फिल्म को ये कहकर ट्रोल भी किया कि इसमें मेंटल हेल्थ को लाइटली दिखाया गया है. इस गंभीर मुद्दे के साथ न्याय नहीं किया गया. अतरंगी रे को लेकर उठे विवाद पर अब मूवी के राइटर हिमांशु शर्मा का रिएक्शन आया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












