
ATM में मदद के बहाने बनाकर कार्ड बदलकर धोखाधड़ी, दो शातिर गिरफ्तार, बुजुर्गों को बनाते थे निशाना
AajTak
दिल्ली के शाहदरा में दो युवकों को बुजुर्गों को ATM में मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदलने और पैसे निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी असिफ और तालिब चोरी के स्कूटर से घूमते थे और 40 से ज्यादा चोरी किए गए ATM कार्ड उनके पास से मिले. दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
दिल्ली के शाहदरा इलाके में पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो ATM में मदद का बहाना बनाकर लोगों के डेबिट कार्ड बदल देते थे और बाद में उससे पैसे निकालते या खरीदारी करते थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असिफ (25) और तालिब उर्फ कल्लू (25) के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ATM के आसपास घूमते रहते थे और बुजुर्ग या असमंजस में दिखने वाले लोगों को निशाना बनाते थे. ये लोग मदद करने का दिखावा करते और पीड़ित का PIN देख लेते. जैसे ही मौका मिलता, ये असली कार्ड को हूबहू दिखने वाले चोरी किए गए कार्ड से बदल देते और वहां से निकल जाते.
ATM में मदद का बहाना बनाकर लोगों से ठगी
इनकी गिरफ्तारी 23 मई को शाहदरा के मौजपुर इलाके से हुई. पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों चोरी के स्कूटर पर घूम रहे हैं. करदमपुरी नाला रोड पर जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा गया. स्कूटर अगस्त 2024 में कृष्णा नगर से चोरी हुआ था.
असिफ के पास से 26 और तालिब के पास से 15 चोरी किए गए ATM कार्ड मिले. CCTV फुटेज में इन दोनों को कल्याणपुरी ATM में कार्ड बदलते और PIN नोट करते देखा गया. वहीं एक दुकान में असिफ चोरी के कार्ड से खेलकूद के कपड़े खरीदता भी दिखा.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







