
Assam: पड़ोसी निकला 14 साल की नाबालिग की हत्या का आरोपी, रेप नहीं कर पाने पर दबाया था गला
AajTak
14 साल की नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या से पहले आरोपी ने नाबालिग का बलात्कार करने का प्रयास किया था. मगर, अफसल होने पर उसने नाबालिग की हत्या कर दी थी. आरोपी नाबालिग के ही गांव का रहने वाला हजारत अली है. उसने बच्ची के घर में ही इस घटना को अंजाम दिया था.
असम के गुवाहाटी में पुलिस ने 14 साल की नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. हत्या से पहले आरोपी ने नाबालिग का बलात्कार करने का प्रयास किया था. मगर, अफसल होने पर उसने नाबालिग की हत्या कर दी थी. आरोपी नाबालिग के ही गांव का रहने वाला है. उसने बच्ची के घर में ही इस कांड को अंजाम दिया था.
सोनितपुर जिले ढेकियाजुली थाना पुलिस ने 44 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबुल करते हुए 44 वर्षीय आरोपी ने बताया कि नाबालिग के घर में कोई नहीं था. लड़की घर में अकेली थी. यह बात मुझे पता थी. मौका देखकर मैं घर में घुस गया था.
उस समय नाबालिग सो रही थी. मैंने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की. मगर, लड़की चिल्लाने लगी. पकड़े जाने के डर से मैंने उसका गला दबा दिया. थोड़ी ही देर बार उसकी मौत हो गई थी. फिर मैं मौके से फरार हो गया था.
ढेकियाजुली पुलिस स्टेशन के अधिकारी किशोर बरुआ ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपना जुर्म भी कुबुल कर लिया है. अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








