
Asia Cup 2022: हार्दिक पंंड्या की बैटिंग के फैन बने हरभजन सिंह, धोनी से इस मामले कर दी तुलना
AajTak
हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में अहम रोल अदा किया था. हार्दिक ने उस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी. अब हार्दिक पंड्या को लेकर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. हरभजन का मानना है कि हार्दिक पंड्या के सीमित ओवर्स क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने की भी भविष्यवाणी की.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में अहम रोल अदा किया था. हार्दिक ने उस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए महज 26 रन दिए 3 विकेट चटकाए. फिर 17 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेल भारत को मैच जिता दिया. हार्दिक ने इस दौरान 20वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर शानदार अंदाज में मैच फिनिश किया था.
हरभजन ने हार्दिक को जमकर सराहा
अब हार्दिक पंड्या को लेकर टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. हरभजन का मानना है कि हार्दिक अपने पारी को जिस तरह आगे बढ़ाते है और अपना संयम बनाए रखते हैं, वह धोनी की याद दिलाता है. साथ ही भज्जी ने निकट भविष्य में हार्दिक पंड्या के सीमित ओवर्स क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने की भी भविष्यवाणी की.
हरभजन सिंह ने आजतक से कहा, 'उन्हें कप्तान बनना चाहिए, मुझे लगता है कि हार्दिक कप्तान बनेंगे. उन्होंने हाल के दिनों में एक अलग अवतार दिखाया है. वह एमएस धोनी की तरह बन गया है और वह बहुत ही कूल रहते हैं. हार्दिक बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हेंअपनी क्षमता पर बहुत भरोसा है.'
काफी समय तक क्रिकेट से दूर थे हार्दिक
हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद फिटनेस समस्याओं के चलते लगभग 5 महीने तक क्रिकेटिंग एक्शन से दूर थे. लेकिन आईपीएल 2022 के जरिए हार्दिक ने खुद को साबित किया और गुजरात टाइटन्स को अपनी कप्तानी में चैम्पियन भी बनाया. उस पूरे सीजन हार्दिक ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था जिसके चलते उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












