
Ashok Mittal: मिठाई की दुकान से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी तक, जानिए कौन हैं अशोक मित्तल जो AAP से जाएंगे राज्यसभा
AajTak
Who is Ashok Mittal: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. अशोक मित्तल ने 2001 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की शुरुआत की थी. आज इसमें 50 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ाई करते हैं.
Who is Ashok Mittal: पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत राज्यसभा में भी उसके नंबर बढ़ा देगी. 117 सीटों वाली विधानसभा में 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी अब अपने कोटे से राज्यसभा भी भेज रही है. पांच लोगों के नाम आए हैं. इनमें अशोक मित्तल को भी राज्यसभा भेजा जा रहा है. अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर हैं.
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी इस समय देश की सबसे बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में से एक है. 600 एकड़ में फैली इस यूनिवर्सिटी में 50 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ते हैं. इसकी स्थापना अशोक मित्तल ने 2001 में की थी और कम समय में ही ये देश की टॉप यूनिवर्सिटी की रैंक में आ गई.
500 रुपये के कर्ज से मिठाई की दुकान चलाई
अशोक मित्तल के पिता स्वर्गीय बलदेव राज मित्तल ने मिठाई की दुकान शुरू की थी. उन्होंने इसके लिए 500 रुपये का कर्ज लिया था. 10X10 की ये दुकान जालंधर में स्थित थी. मिठाई की कीमतें कम होने की वजह से दुकान चल पड़ी.
पिता को काम में हाथ बंटाने के लिए उनके बड़े बेटों रमेश और नरेश ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. रमेश ने 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी तो नरेश कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर पिता के कारोबार में आ गए. छोटे बेटे अशोक ने पढ़ाई पूरी की और लॉ में ग्रेजुएशन किया.
1986 में मित्तल परिवार ने अपना मिठाई का कारोबार बढ़ाया और जालंधर में लवली स्वीट्स के नाम से मिठाइयों का एक शोरूम खोला, जहां कई तरह की मिठाइयां मिलती हैं. ये शोरूम आज भी है जो एक मॉल में तब्दील हो गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







